हरियाणा, पंजाब में हुई बारिश, गर्मी से ​मिली राहत

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश होने से तापमान सामान्य से कम हो गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

गर्मी से दिलाई राहत: 

विभाग ने बताया कि हरियाणा के अंबाला, करनाल, रोहतक, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में बारिश हुई. पंजाब में फतेहगढ़ साहिब, एसबीएस नगर और रूपनगर में हल्की बारिश हुई. दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में बारिश की फुहार ने गर्मी से राहत दिलाई. चंडीगढ़ में कुछ दिनों से लगातार उमस भरा मौसम बना हुआ था. सोर्स भाषा