राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया समिट का उद्घाटन, बोले- राजस्थान औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया समिट का उद्घाटन, बोले- राजस्थान औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन किया. समिट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. देश नवाचार की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. 

सीएम भजनलाल शर्मा पूरी दुनिया देश-प्रदेश के युवाओं की तरफ देख रही है. हमारी सरकार ने युवा नीति लागू की है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने MSME नीति 2024 लागू की है. युवा नौकरी लेने वाला नहीं, देने वाला होना चाहिए. 

इस मौके पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी मौजूद रहे. 1 मार्च तक होटल ताज आमेर में तीन दिवसीय समिट का आयोजन होगा. देश-विदेश के 130 से अधिक चयनित स्टार्टअप हिस्सा ले रहे है. इनमें 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप राजस्थान के है, जबकि करीब 20 प्रतिशत विदेशी स्टार्टअप भी शामिल है.