रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कल, आज होगा संगीत का कार्यक्रम और मेहंदी की रस्म

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कल, आज होगा संगीत का कार्यक्रम और मेहंदी की रस्म

उदयपुर: उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज मेहंदी की रस्म अदा होगी. होटल आईटीसी मोमेंटोस एकाया में शाम को संगीत का कार्यक्रम होगा. 

इस शाही शादी की रस्म अदायगी करवाने साउथ से पंडित भी आज उदयपुर पहुंच गए हैं, जो शादी की रस्मों को पूरा करवाएंगे. वहीं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संदीप रेड्डी वांगा भी शादी में शामिल होने डबोक एयरपोर्ट पहुंचे.

आपको बता दें कि संदीप रेड्डी की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा मेन लीड में थे. संदीप रेड्डी तेलुगु और हिंदी फिल्म में काम करते है. उन्होंने 2017 की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी में काम किया जिसमें विजय देवरकोंडा भी मुख्य भूमिका में नजर आए.