पाली: पाली में बागियों ने गणित बिगाड़ दिया है. पाली में बागी भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए सिरदर्द बन रहे है. दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों की निर्दलीयों ने चिंता बढ़ाई है. पाली में सबसे बड़ा मुद्दा सीवरेज और पानी की समस्या का है. इन दोनों समस्याओं से पाली की जनता आहत है. इस बीच टिकट कटने से नाराज दोनों पार्टियों के कुछ उम्मीदवार बागी हो गए.
इन उम्मीदवारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया. अब ऐसे निर्दलीय प्रत्याशियों को भाजपा और कांग्रेस मनाने में जुटी है. लेकिन कुछ बागियों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए है. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पाली की पूरी मॉनिटरिंग कर रहे है.