IPL के फाइनल मैच के मौके पर रेस्तराओं- थिएटरों में तैयारियां, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और RCB के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

IPL के फाइनल मैच के मौके पर रेस्तराओं- थिएटरों में तैयारियां, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और RCB के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

नई दिल्ली : IPL के फाइनल मैच के मौके पर रेस्तराओं, थिएटरों में तैयारियां हो रही हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और RCB के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. विभिन्न शहरों में कई मल्टीप्लैक्स IPL फाइनल मैच दिखाने के लिए तैयार हैं. 

PVR INOX की देश में 100 से ज्यादा स्क्रीन्स पर मैच दिखाने की  तैयारी है. फाइनल मैच देखने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग करवाई है. रेस्तरां, पब, फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म का माहौल क्रिकेट से सराबोर है. रेस्तरां संचालकों को 31 मई की शाम बहुत अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है. 

रेस्तराओं में ग्राहकों की संख्या सामान्य से 5-10% ज्यादा रहने के आसार हैं. अहमदाबाद के लिए बेंगलुरु, नवी मुंबई से आकासा एयरलाइंस की विशेष उड़ानें हैं. 31 मई और एक जून को देश-विदेश के 9 शहरों से स्पेशल फ्लाइट है. पश्चिम रेलवे ने भी मुंबई से अहमदाबाद के लिए 2 विशेष ट्रेन चलाई है.