RTO जयपुर द्वितीय की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बिना परमिट और टैक्स वाले 39 वाहन जब्त, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देशों के बाद  जयपुर RTO द्वितीय कार्यालय ने आज एक विशेष प्रवर्तन अभियान, यह कार्रवाई अचानक और योजनाबद्ध तरीके से तीन अलग-अलग जिलों में एक साथ की गई, जिसका उद्देश्य बिना परमिट, टैक्स चोरी, रोडवर्दीनेस उल्लंघन और अवैध यात्री ढुलाई में संलग्न वाहनों पर शिकंजा कसना था

जयपुर RTO द्वितीय कार्यालय को जयपुर-चोमू मार्ग के प्रमुख यात्री ठहराव बिंदु पर लंबे समय से निजी नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों द्वारा अवैध रूप से यात्रियों को चंदवाजी से चोमू और अन्य क्षेत्रों में ले जाने की शिकायतें मिल रही थीं. यहां दबिश देकर 18 वाहन जब्त किए गए. कार्रवाई में चंदवाजी पुलिस थाना की टीम ने तत्काल सहयोग प्रदान किया.चोमू थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार की अवैध यात्री ढुलाई, बिना परमिट संचालन और टैक्स चोरी के मामले सामने आए. यहां 11 वाहन पकड़े गए, जिनमें से 6 को मौके पर ही सुपुर्द किया गया. इस अभियान में चौमूं और कालाडेरा थाना पुलिस की टीम सक्रिय रही , प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र (अलवर) में अचानक दबिश देकर 10 वाहन जब्त किए गए, जो बिना परमिट और टैक्स चोरी में संलिप्त पाए गए. इस तरह कुल 39 वाहन एक ही दिन में ज़ब्त किए गए.इस अभियान में पुलिस अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा. चंदवाजी के थानाधिकारी हीरालाल सैनी, चोमू के प्रदीप कुमार, कालाडेरा के बाबूलाल और प्रतापगढ़ के राजेश कुमार ने मौके पर पुलिस बल उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई को सफल बनाया.

आरटीओ जयपुर द्वितीय ने पिछले एक वर्ष में कई प्रभावी अभियान चलाए हैं, जिनमें कोटपुतली में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, बिना स्पीड गवर्नर वाले वाहनों की फिटनेस रद्द, जयपुर-खाटूश्यामजी मार्ग पर अवैध वाहनों की धरपकड़, स्लीपर कोच व अवैध बॉडी वाले ट्रकों की जब्ती, अवैध कार बाजारों का पंजीकरण और यात्री वाहनों से अवैध कैरियर हटवाना शामिल है. इनसे बिना परमिट संचालन में कमी, सुरक्षा में सुधार और राजस्व वृद्धि दर्ज हुई है. आज हुई कार्रवाई में वाहनों की जब्ती मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 66, 192A, 39, 192 और 207 के तहत की गई. इन धाराओं के अनुसार बिना परमिट, पंजीकरण या कर अदायगी पर भारी जुर्माना, वाहन ज़ब्ती और कारावास तक का प्रावधान है.    

कार्रवाई में जिला परिवहन अधिकारी शाहपुरा जयपुर यशपाल यादव, डीटीओ जयपुर द्वितीय अतुल कुमार शर्मा, डीटीओ चौमूं अनूप सहारिया के साथ मोटर यान निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी, बाबूलाल मीणा, अविनाश चौहान, शकीला बानो, मुकुंद राठौड़, घनश्याम सिंह गुर्जर, मुकेश सैनी, तनसुख टाक, अनिल कुमार बसवाल, श्रीयचंद ढाका तथा चोमू के एमवीआई अलीम खान, अरविंद सिंह राठौर, हंसराज टेपण, मुकेश राव और एमवीएसआई बलबीर चौधरी शामिल रहे.