पटना : सीएम चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया. सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि मेरे ऊपर भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री का आभार.
मेरे लिए यह पद नहीं, एक अवसर है. मुझे जनता की सेवा का पवित्र अवसर मिला है. जन उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया है. मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरुंगा.