विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, बिहार के होंगे नए सीएम

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, बिहार के होंगे नए सीएम

नई दिल्ली: सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता चुने गए हैं. बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान हुआ. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन,शिवराज सिंह चौहान बैठक में मौजूद रहे.  

बिहार में JDU कोटे से दो डिप्टी सीएम बनेंगे. विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बनेंगे. नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बधाई दी है. कल सुबह 11 बजे पटना में शपथग्रहण कार्यक्रम होगा.  

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री 
-विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी 
-बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान 
-भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन,शिवराज सिंह चौहान रहे बैठक में मौजूद 
-बिहार में JDU कोटे से दो डिप्टी सीएम बनेंगे 
-विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम 
-नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को दी बधाई 
-कल सुबह 11 बजे पटना में होगा शपथग्रहण कार्यक्रम