जयपुर : इबोला रोग को लेकर अलर्ट जारी है. जयपुर एयरपोर्ट पर इबोला रोग को लेकर स्क्रीनिंग शुरू हो गई है. टर्मिनल-1 पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. अफ्रीकी देशों कांगो, यूगांडा, दक्षिण सूडान में इसका प्रसार अधिक है.
इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. यात्रियों से खुद ही जानकारी देने की अपील की गई है. वहीं जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है. प्रत्येक यात्री से सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाया जा रहा है.
यात्री ने पिछले समय में इन देशों में यात्रा तो नहीं की है. यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है. देश के कुछ एयरपोर्ट्स पर 23 मई से जांच प्रक्रिया शुरू हुई. जयपुर एयरपोर्ट पर भी चिकित्सा विभाग के सहयोग से स्क्रीनिंग शुरू हुई.