अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लिया गया फैसला

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लिया गया फैसला

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद फैसला लिया गया. बरेली स्थित घर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. 1 साल पहले अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर भी फायरिंग हुई थी. टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने 20 टीमें गठित की.

आपको बता दें कि मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोटा से दबोचा है. तीनों आरोपी ट्रेन के जनरल कोच में अलग-अलग बैठे थे. पुणे-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन से तीनों आरोपी आ रहे थे. मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के बाद कोटा पुलिस ने कार्रवाई की.

तीनों शूटरों ने 34 हजार रुपए में सुपारी ली थी. कोटा स्टेशन पर एक शूटर पकौड़ी खरीदने उतरा और दबोचा गया. तीनों ने ट्रेन में ही काटे बाल,कपड़े भी बदले और हथियार गायब किए. वारदात के समय विदेश से अनिल पंडित लाइव जुड़ा था. एक माह से शूटरों का अनिल पंडित खर्च उठा रहा था. वारदात के समय शूटर की पिस्टल जाम हुई, इसलिए टाइगर श्रॉफ बच गए. हरियाणा के पानीपत निवासी अनिल पंडित कैलिफोर्निया से नेटवर्क चलाता है.

18 अक्टूबर की शाम 7 बजे हुआ था हमला: 
गौरतलब है कि 18 अक्टूबर की शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इस दौरान उनके फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी. इसी में कुछ अज्ञात हमलावर वहां घुस गए, और अभिनेता की गाड़ी पर एक बाद एक 7 गोलियां चलाई थीं. इसमें हमले में अभिनेता टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. टाइगर के साथ उस वक्त एक्टर करणवीर मेहरा और अभिषेक बजाज भी थे, जिनकी गाड़ियां उनके पीछे चल रही थीं. 

जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने जारी की थी उनकी हेल्थ अपडेट: 
हमला होने के बाद, टाइगर ने तुरंत गाड़ी अस्पताल की तरफ घुमा ली थी जहां वो अपने ड्राइवर को लेकर गए. इस दौरान अभिनेता को छोटी-मोटी चोट आई है. वो अपने हाथों और शरीर पर पट्टी बांधे हुए भी नजर आएं. अस्पताल से टाइगर को पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ घर छोड़ा था. इस पूरी घटना के बाद उनके परिवार में भी अफरा-तफरी मची. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने उनकी हेल्थ अपडेट भी जारी की थी. उन्होंने बताया था कि एक्टर सुरक्षित है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.