जयपुरः सेवा सुख संस्थान की ओर से मानसरोवर जयपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में भगवत कृपा ज्योतिष शोध संस्थान के मानद सचिव ज्योतिर्विद पंडित श्रीकृष्णा शर्मा को "ज्योतिष रत्न 2026 " उपाधि से सम्मानित किया गया. सेवा सुख संस्थान की ओर से यह सम्मान सनातन धर्म ,भारत दर्शन ,मानव जीवन के कल्याण और उत्थान तथा ज्योतिष विज्ञान की विधाओं द्वारा किए गए उत्कर्ष कार्य के लिए प्रदान किया जाता है.
पंडित शर्मा को गत वर्ष के गणतंत्र दिवस समरोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा इसके पूर्व में भी इन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरो सिंह शेखावत तथा भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री टी एन सेशन भी सम्मानित कर चुके हैं.
ज्योतिषाचार्य शर्मा को समय समय पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा - ज्योतिष सम्राट , सामुद्रिक सम्राट, भारत का गौरवशाली बेटा ,भारत की शान, ब्राह्मण रत्न, देवाग्य महर्षि आदि उपाधियों से नवाजा जा चुका है.