सिरोही : सिरोही के पिंडवाड़ा में कार-बाइक में भीषण टक्कर हुई है. हादसे में एक युवक की मौत हो गई है वहीं एक युवक घायल हो गया है. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है. पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है.
वहीं गंभीर घायल का सिरोही में उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया गया है. पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के वीरवाड़ा के पास बीती रात हादसा हुआ था.