नई दिल्ली: पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई. सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया. वांगचुक जंतर मंतर पर पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे. वांगचुक की सेहत लगातार खराब हो रही थी. शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे.
आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले जा रही है. एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है.
नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा कि माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं.गौरतलब है कि नीट जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं.