विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 42.87 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल

विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 42.87 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल

जयपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन. 42.87 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल हुए हैं. 15 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं. 14 फरवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा. 

सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 36 हजार 276 मतदाताओं नाम काटे हैं. जयपुर ग्रामीण के 7 विधानसभा क्षेत्रों में 87,061 मतदाताओं के नाम काटे हैं. शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 10,347 मतदाताओं के नाम काटे हैं. चौमूं 8 हजार 806, फुलेरा 12 हजार 861, दूदू 13 हजार 938, जमवारामगढ़ 19 हजार 492, बस्सी 8 हजार 950, चाकसू 12 हजार 667 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं.

शहरी क्षेत्र की दस विधानसभा क्षेत्रों में 4 लाख 49 हजार 215 नाम मतदाता सूची से पृथक हैं. झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 68584, आमेर 18757,  हवामहल 38708, विद्याधर नगर 57424,  सिविल लाइन 49474, किशनपोल 28028, आदर्श नगर 46022, मालवीय नगर 33022, सांगानेर 61674 और बगरू में 47522 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से पृथक हैं.