जयपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जयपुर में बीजेपी के मीडिया सेल की बैठक ली. AI और सोशल मीडिया के दौर में बीजेपी के मीडिया सेल को उस अनुसार ढालने का आह्वान किया ,फेक न्यूज को लेकर विपक्ष के हमलों का माकूल जवाब देने की रणनीति पर काम करने को कहा. त्रिवेदी ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि विदेश में घूमने वाले विदेश नीति को नहीं जानते.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी आज जयपुर दौरे पर रहे.इस दौरान त्रिवेदी ने पहलगाम के हमले आतंकी टीआरएफ को अमेरिका ने आतंकी संगठन पर प्रतिबंध लगाने को भारत की विदेश कूटनीति की बढत करार दिया. साथ ही कहा कि आतंकवाद पर इससे पहले भी मोदी सरकार ने कई बार कूटनीतिक सफलता हासिल की है. मोदी सरकार के ऑपरेशन सिंदूर में सैन्य क्षमता को दिखाया, वहीं दूसरी और कूटनीति की क्षमता दिखाई है.
विपक्ष के नेता ने कहा था की विदेश नीति सर्कस की तरह है. इस पर सवाल उठाए थे, अब वे क्या कहेंगे. विपक्ष को अपने दिमाग के सर्किट की जांच करवानी चाहिए. त्रिवेदी ने इससे आगे कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि विदेश घूमने वाले विदेश नीति के बारे में नहीं जानते. उधर, गहलोत के बयान पर भी पलटवार किया.बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में सुधांशु त्रिवेदी ने बीजेपी प्रदेश मीडिया सेल की बैठक को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि प्रवक्ता और पैनलिस्ट पढ़ लिख कर टीवी डिबेट्स में जाए और सोच समझकर बोले जिससे पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचे. कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी बैठक को संबोधित किया.रामलाल शर्मा ,प्रमोद वशिष्ठ, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पिंकेश पोरवाल, अपूर्वा सिंह, पंकज मीणा समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे.
राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी का मार्गदर्शन:
-AI के दौर में प्रवक्ता खुद को तकनीक के साथ ढाले
-सोशल मीडिया और समसामयिक मुद्दों पर मजबूत रहे
-जिले का मीडिया सेल ग्रामीण अंचल की खबरों पर प्रमुखता बनाए रखे
-फेक न्यूज पर पार्टी के पक्ष को सुनियोजित ढंग से रखे
-विपक्षी दल के भ्रम पूर्ण प्रचार का माकूल जवाब
-मीडिया कर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखे
-पार्टी की नीतियों को अच्छे से सामने रखे
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कार्यशाला को भी संबोधित किया. पार्टी की नीतियों को सामने रखा.