टीम इंडिया को मिला नया चीफ सिलेक्टर, इस दिग्गज खिलाड़ी ने संभाली कमान, रमेश पोवार को सिलेक्शन कमेटी में मिली जगह

टीम इंडिया को मिला नया चीफ सिलेक्टर, इस दिग्गज खिलाड़ी ने संभाली कमान, रमेश पोवार को सिलेक्शन कमेटी में मिली जगह

नई दिल्लीः क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा बदलाव हुआ है. प्रज्ञान ओझा BCCI के नए चीफ सिलेक्टर बने है. अजित अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को समाप्त हुआ था. इसके बाद से ही नए सलेक्टर की टीम को तलाश थी. जिनकी जगह अब प्रज्ञान ओझा ने ली है. पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को सीनियर सिलेक्शन कमेटी में जगह मिली है. 

नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, शिवसुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार शामिल हुए है. प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 144 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए है. इससे पहले रमेश पोवार महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है. क्रिकेट सलाहकार समिति ने इंटरव्यू के बाद रमेश पोवार के नाम की सिफारिश की. अगरकर के कार्यकाल में भारत ने 2024 और 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप जीते है. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी. 

सेलेक्शन कमेटी:
प्रज्ञान ओझा 
शिव सुंदर दास
आरपी सिंह
अजय रात्रा
रमेश पोवार   

3 आईसीसी ट्रॉफियां पर जमाया कब्जाः
बता दें कि जुलाई 2023 में अध्यक्ष पद संभालने के बाद अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफियों पर अपना कब्जा जमाया. जिसमें  दो बार एशिया कप का खिताब जीता और एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रचने में सफलता हासिल की.