नई दिल्ली: दिल्ली में रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली आज आयोजित की जाएगी. रैली के लिए तीन बड़े मंच बनाए गए. मुख्य और सेंटर मंच पर राहुल गांधी सहित अन्य दिग्गज मौजूद रहेंगे. शेष दो मंचों पर महासचिव और CWC सदस्य मौजूद रहेंगे. PCC चीफ, नेता प्रतिपक्ष और प्रभारियों को भी मंच पर जगह मिलेगी. डोटासरा, जूली, पायलट, रंधावा, हरीश चौधरी और जितेन्द्र सिंह भी मंच पर मौजूद रहेंगे. मंच से सचिन पायलट सहित अन्य राजस्थान के नेताओं के भी संबोधन होंगे.
रैली से पहले कांग्रेस हाईकमान देगा लंच:
रैली से पहले कांग्रेस हाईकमान लंच देगा. इंदिरा भवन में दिग्गज नेताओं को लंच दिया जाएगा. AICC महासचिव, प्रभारी, PCC चीफ, नेता प्रतिपक्ष, CWC सदस्य और CEC सदस्यों को लंच दिया जाएगा. गोविंद डोटासरा, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, सुखजिंदर रंधावा, हरीश चौधरी, पवन खेड़ा, अभिषेक सिंघवी और जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेंगे.
राजस्थान से नेता और कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली:
कल रात से ही राजस्थान से नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे है. भीड़ और वाहनों की संख्या पर PCC की पैनी नजरें है. इसके लिए राजस्थान कांग्रेस ने 4 जगह चेक पोस्ट लगाई है. पलवल,बिलासपुर चौक,फिरोजपुर झिरका और बहादुरगढ़ में पोस्ट लगाई है. पार्टी के नेता गाड़ी के नंबर और भीड़ की संख्या रजिस्टर में नोट कर रहे है.