देशभर में मनाया जा रहा जन्माष्टमी का पर्व, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएं

देशभर में मनाया जा रहा जन्माष्टमी का पर्व, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएं

हरियाणा: आज देशभर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व ऐसा पवित्र अवसर जब हम भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा व आस्था के साथ याद करते है. हरियाणा की पावन धरती भी भगवान श्री कृष्ण के चरणों से पवित्र हुई. भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व प्रसिद्ध महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ देकर न्याय को विजय बनाया. उन्होंने कुरुक्षेत्र में मानवमात्र को गीता का अमर संदेश दिया.

मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’:
आपको बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व आज देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. भक्त उपवास रखकर भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं. 

आधी रात को होगा कान्हा का जन्मोत्सव: 
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव निशीथ काल यानी मध्यरात्रि में मनाया जाता है. इसके बाद श्रद्धालु बाल गोपाल का अभिषेक कर आरती और प्रसाद वितरण करते हैं. मथुरा-वृंदावन सहित देश के अनेक कृष्ण मंदिरों में विशेष झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. घरों में भी लड्डू गोपाल को सजाकर पूजा की जा रही है. जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर देशभर में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं.