जयपुर: उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की नई योजना लागू की गई. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की गाइडलाइन जारी की गई. प्रदेश के 1 लाख युवाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य है. युवाओं को 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा.
राज्य सरकार शत-प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण करेगी. 50 हजार रुपए तक मार्जिन मनी और CGTMSE शुल्क का भी पुनर्भरण होगा. सेवा, व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए ऋण मिलेगा. 8वीं-12वीं पास युवाओं को 3.5 से 7.5 लाख तक का ऋण मिलेगा.
स्नातक व ITI युवाओं को 5 से 10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी को योजना का शुभारंभ किया था. योजना से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा.
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की नई योजना लागू:
-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की गाइडलाइन जारी
-प्रदेश के 1 लाख युवाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य
-युवाओं को मिलेगा 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण
-राज्य सरकार करेगी शत-प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण
50 हजार रुपए तक मार्जिन मनी और CGTMSE शुल्क का भी पुनर्भरण
-सेवा, व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए मिलेगा ऋण
-8वीं-12वीं पास युवाओं को 3.5 से 7.5 लाख तक का ऋण
-स्नातक व ITI युवाओं को 5 से 10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी को किया था योजना का शुभारंभ
-योजना से प्रदेश के लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार