जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन को संबोधित किया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारत की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर हमारे साथ कोई देश खड़ा नहीं हुआ. पाकिस्तान के साथ कुछ देश खड़े हो गए. मैं अपने देश के पीएम का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा.
राहुल गांधी से भाजपा को बड़ी समस्या:
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लोकसभा के घटनाक्रम को लेकर शायरी सुनाते हुए कहा कि राहुल गांधी से भाजपा को बड़ी समस्या है. रुपए और डॉलर को लेकर बयान का जिक्र किया. रुपया जितना नीचे गिरता है सरकार की साख उतनी गिरती है. टीकाराम जूली ने भीष्म पितामह द्वारा युधिष्ठर को सुनाए श्लोक से शुरुआत करते हुए कहा कि जो राजा असत्य बोलता है उसकी प्रजा उसे त्याग देती है. सरकार को यह भी नहीं पता कि जनता से कितने वादे किए. 128 वादे किए , लेकिन इनकी हकीकत क्या है.
जूली ने सदन में सरकार का सर्कुलर पढ़ कर सुनाया:
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मैं सिविल लाइंस में रहता हूं. मुझे पता है कौन से मंत्री के दरवाजे खुले रहते हैं. पत्रकारों के लिए घोषणाए पूरी नहीं की. आपकी सरकार बनते ही हमारी सरकार के काम रोके गए. जूली ने सदन में सरकार का सर्कुलर पढ़ कर सुनाया. 75 साल के इतिहास में किसी सरकार ने ऐसा आदेश नहीं निकाला. विधायक कहते हैं जनता नहीं सुनती. एक विधायक काम के लिए थानेदार के पैर पकड़ लेता है.
मुझे लगता है कि सरकार की जय रामजी हो गई:
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कोई विधायक धरने की तो कोई मरने की धमकी देता है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मंत्री व राज्य मंत्री के बीच प्रधान हटाने का झगड़ा चल रहा है. जूली ने कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पंचायत व निकाय चुनाव क्यों नहीं कराना चाहती. मुझे लगता है कि सरकार की जय रामजी हो गई है.
जूली ने जयपुर जाम की समस्या को उठाया:
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बजट घोषणाओं को लेकर सवाल खड़े किए. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में हुए MoU जनता को बताए. मालिक नहीं हो आप , ट्रस्टी हो. आपने नीति बतायी है लेकिन अपनी नीयत नहीं बताई. जिस किसान से वोट मांगते हो उसी को लाठी खाने पर मजबूर करते हो. जूली ने जयपुर जाम की समस्या को उठाया. आम जनता जाम से परेशान है.
टीकाराम जूली ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना:
टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा का बंटाधार मत करो. वंदेमातरम का जश्न होना चाहिए था, लेकिन BJP ने इसे विवाद में डाल दिया. टीकाराम जूली ने खेजड़ी का मामला सदन में उठाते हुए कहा कि हाई कोर्ट का निर्णय आया हुआ है. बीकानेर में संत आमरण अनशन पर हैं. खेजड़ी नहीं काटी जानी चाहिए. मैं एक बार दिल्ली गया. आज तक गुड़ काली मिर्च ले रहा हूं. पूजा करने वाले देश चला रहे हैं देश चलाने वाले पूजा कर रहे है. राम मंदिर के समय वे पूजा कर रहे थे और साधु संत नीचे बैठे थे.