नई दिल्ली: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे है. पीएम मोदी ने कहा कि राज्यसभा में चर्चा का स्तर ऊंचा होना चाहिए. US के साथ करार से स्थिरता बनी. डील से युवाओं को बहुत फायदा होगा. अमेरीकी ट्रेड डील की चारों तरफ तारीफ हो रही है. आज देश नीतियों के आधार पर चल रहा है.
कांग्रेस पतन में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही:
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विकास को प्राथमिकता नहीं दी. निर्मम सरकार वाले यहां उपदेश देते हैं. कांग्रेस पतन में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है.
घुसपैठिए युवाओं की नौकरी छीन रहे:
PM मोदी ने कहा कि विपक्ष चर्चा का हर मौका गंवा देता है. MSME पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है. बंगाल में घुसपैठियों को बचाने का प्रयास हो रहा है. अदालतों में ये लोग ताकत लगा रहे हैं. घुसपैठिए युवाओं की नौकरी छीन रहे है. PM मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट पर TMC दबाव बना रही है. जिसकी सिर्फ सत्ता नीति वो उपदेश ना दें. आज भारत कई देशों का भरोसेमंद पार्टनर है. जब आपके पास सामर्थ्य है तो ही दुनिया आपके साथ है.
आज भारत दुनिया से स्पर्धा करने के लिए तैयार:
PM मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया से स्पर्धा करने के लिए तैयार है. बैंकिंग सेक्टर अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है. पहले बैंकों में गरीबों को सिर्फ दुत्कार मिलती थी. कांग्रेस के पास ना सोच है ना ही इच्छा शक्ति है. पहले कांग्रेस नेताओं को फोन पर ही लोन मिल जाता था. PM मोदी ने कहा कि हिम्मत के साथ हमने सुधार किए.
विपक्षी सांसद नारे लगाते हुए सदन से बाहर निकले:
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. विपक्षी सांसद नारे लगाते हुए सदन से बाहर निकले. धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए पीएम मोदी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सदन में अपनी भावनाओं को प्रकट करना सम्मान मानता हूं.
देश के नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे:
सदन में संबोधन मेरा सौभाग्य है. देश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है. विपक्ष की नारेबाजी के बीच पीएम मोदी संबोधन जारी है. 'LoP को बोलने दो' के विपक्षी सांसद नारे लगा रहे है. पीएम मोदी ने हंगामे के बीच विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि खड़गे जी अपनी उम्र को देखते हुए बैठे बैठे ही नारेबाजी कर सकते हैं. भारत आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है. देश के नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे है.
देश सही दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा आगे:
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं. यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है. देश सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि खरगे जी की उम्र को देखते हुए मैं आपसे चेयरमैन साहब से गुजारिश करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो. पीछे युवा लोग हैं इसलिए, कृपया खरगे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें.