नई दिल्ली : रेलकर्मियों के लिए 78 दिन का बोनस मिलेगा. रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बोनस प्रस्ताव को मंजूरी दी है. रेलवे कर्मचारियों को कुल 2,009.61 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा.
प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये बोनस राशि का भुगतान होगा. दुर्गा, पूजा और दशहरा से पहले कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा. ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर और तकनीकी स्टाफ भी शामिल है. वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे ने 1,670 मिलियन टन माल ढुलाई का रिकॉर्ड बनाया. रेलवे ने सालभर में करीब 7.41 अरब यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया.
रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी मिलेगा 78 दिन का बोनस
-रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी
-प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बोनस प्रस्ताव को दी मंजूरी
-रेलवे कर्मचारियों को कुल 2,009.61 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा
-प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये बोनस राशि का होगा भुगतान
-दुर्गा, पूजा और दशहरा से पहले कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का लाभ
-ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर और तकनीकी स्टाफ भी शामिल
-वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे ने 1,670 मिलियन टन माल ढुलाई का रिकॉर्ड बनाया
-रेलवे ने सालभर में करीब 7.41 अरब यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक