उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी... लगाया जीत का अर्धशतक, तो BJP 21.8% पर, जानें किसने कहां लहराया जीत का परचम ?

उप प्रधान चुनाव 2026 में कांग्रेस ने बाजी मारी है. कांग्रेस के 257 उप प्रधान जीते है. जबकि भाजपा को 91 सीटों पर जीत मिली है. RLP के 34 प्रत्याशी उप प्रधान बने. निर्दलीयों ने 23 सीटों पर कब्जा जमाया है. BAP के 10 प्रत्याशी उप प्रधान बने है. CPI(M) के 3 प्रत्याशियों को जीत मिली है. AAP, BSP और NPP का खाता नहीं खुला है. कुल घोषित परिणाम 418, कुल सीटें 419 है.
विस्तार में

जयपुर: उप प्रधान चुनाव 2026 में कांग्रेस ने बाजी मारी है. कांग्रेस के 257 उप प्रधान जीते है. जबकि भाजपा को 91 सीटों पर जीत मिली है. RLP के 34 प्रत्याशी उप प्रधान बने. निर्दलीयों ने 23 सीटों पर कब्जा जमाया है. BAP के 10 प्रत्याशी उप प्रधान बने है. CPI(M) के 3 प्रत्याशियों को जीत मिली है. AAP, BSP और NPP का खाता नहीं खुला है. कुल घोषित परिणाम 418, कुल सीटें 419 है. 

जिसमें से कांग्रेस ने 61.5% सीटों पर जीत दर्ज की है. भाजपा के खाते में 21.8% सीटें है कांग्रेस और भाजपा के बीच 166 सीटों का अंतर है. कांग्रेस ने भाजपा से करीब 2.8 गुना ज्यादा सीटें जीतीं है. 23 निर्दलीय प्रत्याशी उप प्रधान बने है. BAP ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है. CPI(M) को 3 सीटें मिली है. छोटे दलों और निर्दलीयों ने कुल 36.6% नहीं, बल्कि 8.6% सीटों पर जीत दर्ज की है. 

जानें किस जाति की क्या है हिस्सेदारीः
OBC वर्ग के सर्वाधिक 227 उप प्रधान निर्वाचित हुए है. सामान्य वर्ग के 94 प्रत्याशियों को जीत मिली है. ST वर्ग के 55 प्रत्याशी उप प्रधान बने है. SC वर्ग के 42 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. कुल विजेताओं में OBC की हिस्सेदारी 54.3% है. सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी 22.5%, ST वर्ग की हिस्सेदारी 13.2% औऱ SC वर्ग की हिस्सेदारी 10% है.