
नई दिल्लीः परिसीमन बिल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दलों को एकजुट करने और डीएमके व एनसीपी (शरदचंद्र पवार) का समर्थन हासिल करने के लिए कांग्रेस ने प्रयास तेज कर दिए हैं. कांग्रेस अब स्टालिन, शरद पवार को मनाने में जुटी है. खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी स्टालिन, शरद पवार से मिलेंगे. चेन्नई में स्टालिन से खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी मिलेंगे.
मुंबई में शरद पवार से खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी मिलेंगे. दोपहर 2 बजे स्टालिन से खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी मिलेंगे. रात 8 बजे शरद पवार से खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी मिलेंगे. क्या इन अंतिम क्षणों में स्टालिन और शरद पवार मान जाएंगे ? राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार इसकी संभावना बहुत कम है.
उद्धव-अखिलेश की फोन पर बातचीत हुई है. बिल के विरोध में एकजुट रहने पर सहमति जताई है. NCP (SP) के फैसले पर भी दोनों ने चर्चा की. इन मुलाकातों के बाद विपक्ष की आगे की रणनीति और राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर साफ हो सकती है
DMK, NCP (SP) को मनाने की कवायद तेज
स्टालिन, शरद पवार को मनाने में जुटी कांग्रेस
स्टालिन, शरद पवार से मिलेंगे खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी
चेन्नई में स्टालिन से मिलेंगे खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी
मुंबई में शरद पवार से मिलेंगे खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी
दोपहर 2 बजे स्टालिन से मिलेंगे खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी
रात 8 बजे शरद पवार से मिलेंगे खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी