
जयपुरः सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव के बीच निवेशकों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है. बाजार के मौजूदा हालात को देखते हुए इतिहास शुभ संकेत दे रहा है. ये बात आज कोई और नहीं बल्कि 1980 से जुड़ा रिकॉर्ड गवाही दे रहा है. कीमतों में जल्द ही बढ़ोतर हो सकती है. आइए जानते है कि क्या है वो इतिहास जो निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.
जनवरी 2026 से अब तक सोने की कीमतों में 31% तक की गिरावट दर्ज की गई है. जबकि चांदी में जनवरी के रिकॉर्ड भाव से 64% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. लेकिन बीते दो कारोबारी सत्रों में सोना 6% और चांदी 12% उछली.
12 बड़ी गिरावटों के बाद हर बार रिकवरी आईः
इतिहास पर नजर डालें तो 1980 से अब तक ये रिकॉर्ड रहा है कि 12 बड़ी गिरावटों के बाद हर बार रिकवरी आई है ऐसे में कहा जा सकता है. कि निवेशकों के लिए खुशखबरी हो सकती है. जनवरी का शिखर पार करने के लिए सोने में 44% तेजी जरूरी है.
चांदी को 175% उछाल चाहिएः
वहीं चांदी के हालात कुछ और कह रहे है. क्योंकि चांदी को पुराने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के लिए 175% उछाल चाहिए. लेकिन सवाल ये कि क्या ये पुराने रिकॉर्ड पर पहुंच पाएगी या फिर कुछ और. अमेरिकी फेड की ब्याज दरें और औद्योगिक मांग अगली तेजी तय करेंगी. कि आने वाले दिनों में इसकी कीमत किस ओर जाती है
सोने-चांदी के भाव हर शहर में अलग-अलग क्यों होते हैं?
-इसके पीछे कई वजहें हैं. पहली वजह है ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा का खर्च. एक शहर से दूसरे शहर तक सोना पहुंचाने में आने वाला खर्च भी कीमत को प्रभावित करता है.
-दूसरी वजह है स्थानीय मांग और खरीदारी. दक्षिण भारत में सोने की खपत काफी ज्यादा है, इसलिए वहां का बाजार भी अलग तरीके से काम करता है.
-तीसरी वजह है स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन, जो अपने क्षेत्र की मांग और सप्लाई के हिसाब से रेट तय करने में भूमिका निभाते हैं.
-इसके अलावा, ज्वेलर्स के पास पहले से मौजूद सोने का स्टॉक और उसकी खरीद कीमत भी ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर असर डालती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि सिर्फ सोने-चांदी की कीमत सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार से ही तय नहीं होती. बल्कि आपके शहर के स्थानीय बाजार की भी इसमें अहम भूमिका होती है.