दुनियाभर में भारत के युवाओं की चर्चा, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया. 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 140वां एपिसोड है. रेडियो प्रसारण के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे है. दुनियाभर में भारत के युवाओं की चर्चा है. हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं. समाज में कई तरह की चुनौतियां है.
विस्तार में

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया. 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 140वां एपिसोड है. रेडियो प्रसारण के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे है. दुनियाभर में भारत के युवाओं की चर्चा है. हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं. समाज में कई तरह की चुनौतियां है. युवाओं के सपनों के सामने ड्रग्स, नशा बड़ी चुनौती है. देशभर में नशामुक्ति अभियान चल रहा है. इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. कई युवा नशे से लड़कर खुद बाहर आए. 

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की खासियत बताई. सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध है. 20-25 साल की सरकारी सेवा के बाद भी कर्मचारी नई तकनीक सीख रहे है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक के कोर्स को लेकर कर्मयोगियों में उत्साह है. 

200 से ज्यादा AI कोर्स में सवा 3 करोड़ से अधिक कोर्स कंप्लीशन है. खोया मोबाइल वापस दिलाने में मददगार संचार साथी ऐप है. संचार साथी ऐप से खोए हुए मोबाइल की जानकारी मिल सकेगी. मोबाइल के IMEI नंबर के जरिए फोन को ब्लॉक कराने की सुविधा उपलब्ध है. पुलिस में शिकायत के साथ संचार साथी पोर्टल पर जरूरी जानकारी देनी होगी. मोबाइल ब्लॉक होने के बाद नया सिम डालकर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.