जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जवाब दे रहे हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि विपक्ष की नजर कमजोर है जिसे मैं नहीं बदल सकता, 'लेकिन मैं विपक्ष के लिए चश्मे का प्रबंध करवा सकता हूं. जनकल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं दिल्ली जाता हूं तो जनता के लिए कुछ लेकर आता हूं.आप जाते थे सरकार बचाने और होटलों में आराम करने को. मैं डबल इंजन कहता हूं तो तकलीफ होती है लेकिन आज रफ्तार बढ़ी है.
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रयासों से राजस्व घाटे में कमी आई है. राजस्थान 11 जनकल्याणकारी योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर रहा है. प्रदेश 5 राष्ट्रीय योजनाओं में दूसरे पायदान पर रहा है. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पानी,बिजली,रोजगार को लेकर रोडमेप बनाए. वीबी जी रामजी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रामजी से मत लड़ो,राम शब्द पर हमारे मित्रों को आपत्ति है.
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र:
-राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दे रहे मुख्यमंत्री
-विपक्ष की नजर कमजोर है जिसे मैं नहीं बदल सकता
-लेकिन मैं विपक्ष के लिए चश्मे का प्रबंध करवा सकता हूं
-जनकल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
-मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
-मैं दिल्ली जाता हूं तो जनता के लिए कुछ लेकर आता हूं
-आप जाते थे सरकार बचाने और होटलों में आराम करने को
-मैं डबल इंजन कहता हूं तो तकलीफ होती है लेकिन आज रफ्तार बढ़ी है
-सरकार के प्रयासों से राजस्व घाटे में कमी आई है
-11 जनकल्याणकारी योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर रहा है राजस्थान
-5 राष्ट्रीय योजनाओं में दूसरे पायदान पर रहा है प्रदेश
-सरकार ने पानी,बिजली,रोजगार को लेकर रोडमेप बनाए
-वीबी जी रामजी को लेकर भी कांग्रेस पर साधा निशाना
-रामजी से मत लड़ो,राम शब्द पर हमारे मित्रों को आपत्ति है