जयपुरः प्रदेश वासियों को जुलाई का महीना निराश कर रहा है. बारिश की बेरुखी से बांधों की भी सांस फूल रही है. जुलाई में हर साल बांधों में जलस्तर का हौसला बढ़ता रहा है. लेकिन इस बार लगातार तीन दिन से बांधों में जल कम हो रहा है.
ऐसे में जुलाई में बरसों बाद जलस्तर में कमी की स्थिति दिखाई दी है. 11 जुलाई को कुल भराव क्षमता में आई 6.95 क्यूसेक पानी की कमी. 12 जुलाई को कुल भराव क्षमता में 2.98 क्यूसेक पानी की कमी आई. 13 जुलाई को कुल भराव क्षमता में 5.94 क्यूसेक पानी की कमी आई.