लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास, रिजिजू ने खड़गे से कहा- राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं

लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास, रिजिजू ने खड़गे से कहा- राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं

नई दिल्लीः लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हुआ. संसद के बजट सत्र के 7वें दिन प्रधानमंत्री मोदी के भाषण बिना पास हुआ. इससे पहले 10 जून 2004 को विपक्ष ने संसद में हंगामा किया था. तब तत्कालीन PM मनमोहन सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं दिया. आज भी संसद के लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जमकर हंगामा हुआ. 

लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की. स्पीकर ने पहली बार 65 सेकंड के भीतर और दूसरी बार 5 मिनट में कार्यवाही स्थगित की. अब लोकसभा दोपहर 2 बजे दोबारा शुरू होगी. राज्यसभा में राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के मुद्दे पर हंगामा हुआ. 

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने खड़गे से कहा कि राहुल गांधी नियम नहीं मानते. आप उन्हें समझाते क्यों नहीं, जेपी नड्‌डा ने भी खड़गे से कहा कि राज्यसभा में लोकसभा का मुद्दा नहीं उठा सकते. आप कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनने दें. हंगामे के बाद विपक्षी सांसद राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे राज्यसभा में भाषण दे सकते है.