राजस्थान में RTE के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया जारी, इस बार 33,137 निजी स्कूलों में 6.25 लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन

राजस्थान में RTE के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया जारी, इस बार 33,137 निजी स्कूलों में 6.25 लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन

जयपुर: राजस्थान में RTE के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया जारी है. इस बार 33,137 निजी स्कूलों में 6.25 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया. प्री-प्राइमरी और पहली कक्षा में कुल 16.93 लाख विद्यार्थी दर्ज हुए.

25% RTE नियम के हिसाब से करीब 4.23 लाख सीटें बनती है. आवेदन सीटों से अधिक होने से 2 लाख से ज्यादा बच्चों को प्रवेश नहीं मिलेगा. पहले चरण में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को प्रोविजनल अलॉटमेंट जारी हुआ. 

अब दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम प्रवेश स्थिति साफ होगी. जयपुर जिले में 4,636 निजी स्कूलों के लिए 1,01,605 आवेदन आए. निजी स्कूल संचालकों ने अलॉटमेंट और भुगतान नीति पर सवाल उठाए. विशेषज्ञों के अनुसार इस बार भी 3 से 4 लाख बच्चे प्रवेश से वंचित रह सकते है.