अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के हालात जस के तस, ईरान बोला- अमेरिका की शतों को मानना अपनी आजादी को दांव पर लगाना

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के हालात जस के तस, ईरान बोला- अमेरिका की शतों को मानना अपनी आजादी को दांव पर लगाना

नई दिल्लीः अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के हालात जस के तस बने हुए है. पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान सुलह वार्ता फेल हो गई. अमेरिका और ईरान के डेलिगेट्स तनातनी के बीच इस्लामाबाद से रवाना हो गए. दोनों देशों के डेलिगेट्स के बीच शनिवार को शुरू हुई वार्ता के तीन दौर चले. दोनों देशों के जंबो डेलिगेशन को लेकर युद्धविराम की उम्मीदें फिलहाल टूट गई है. 

शांति स्थापना की बात और बिगड़ कर दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ईरान-अमेरिका ने एक-दूसरे पर वार्ता में अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान को अमेरिका ने बेस्ट ऑफर दिया. जबकि ईरान ने कहा कि अमेरिका की शतों को मानना अपनी आजादी को दांव पर लगाना. पाकिस्तान में शांति वार्ता के विफल होने से दुनिया भर में तनाव बढ़ा है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने 22 अप्रैल तक 14 दिन का सीजफायर घोषित किया था.