जैसलमेर: जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में मौसम ने अचानक मिजाज बदला. रेगिस्तान में उठा विशाल रेतीला बवंडर, दूर-दूर तक नजारा दिखा. तेज गति से चली आंधी ने पूरे इलाके को आगोश में लिया. देखते ही देखते धूल के गुबार से आसमान ढका.
रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में धूलभरा अंधेरा छाया. कई फीट ऊंचाई तक उठी रेत की दीवार जैसी आंधी दिखाई दी. तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार बढ़ा. सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हुई.
वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पर असर पड़ा. लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली. मौसम विभाग की चेतावनी के बीच सतर्कता बढ़ी. मरुधरा में प्रकृति का रौद्र रूप नजर आया. रामगढ़ क्षेत्र में रेतीले बवंडर ने सभी का ध्यान खींचा.