जयपुर : नाहरगढ़ में बाघ का कहर देखने को मिला है, महिला मजदूर की मौके पर मौत हो गई है. केयरटेकर की लापरवाही से मजदूरों के बीच बाघ पहुंचा, भगदड़ से हड़कंप मच गया. नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के एन्क्लोजर नंबर-16 में गंभीर लापरवाही सामने आई.
केयरटेकर द्वारा कराल का दरवाजा खोले जाने पर बाघ एन्क्लोजर में पहुंचा. एन्क्लोजर में पहले से काम कर रही महिला मजदूर पर हमला किया गया. बाघ के हमले के बाद मची भगदड़ में महिला की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद पार्क प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
CWLW अरुण प्रसाद मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा ले रहे है. डीसीएफ आशीष व्यास, एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत और गौरव कुमार मौके पर पहुंचे हैं. वर्तमान स्टाफ समेत प्रादेशिक रेंज का स्टाफ भी घटना स्थल पर पहुंचा है.