सुमेरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर नदी में गिरने से चालक की मौत

सुमेरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर नदी में गिरने से चालक की मौत

सुमेरपुर: सांडेराव थाना क्षेत्र के देवतरा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ. अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर नदी में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस व अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे. ट्रैक्टर ड्राइवर शव सांडेराव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. 

ट्रैक्टर फालना गांव का बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार माइनिंग विभाग वह पुलिस द्वारा पीछा किए जाने की आशंका है. ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से हादसे की वजह बताया जा रहा  है. सुमेरपुर सीओ जितेंद्र सिंह राठौड़ सांडेराव SHO अस्पताल में मौजूद है.