टोंकः निवाई के सीदड़ा क्षेत्र के देवरी गांव में जमीन में खजाना दबा मिला है. खुदाई के दौरान जमीन में खजाना दबा मिला. देग में सोने-चांदी का खजाना भरा हुआ होने की सूचना पर ग्रामीणों में कौतूहल है मौके पर देग को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी.
सूचना पर निवाई पुलिस मौके पर पहुंची. JCB मशीन से खुदाई करवाकर देग को बाहर निकाला. तहसीलदार नरेश गुर्जर व CI घासीराम मौके पर पहुंचे. उपकोष कार्यालय के कमरे में देग को रखकर कमरा सीज किया गया है. पूरे मामले को लेकर प्रशासन ने फिलहाल मीडिया से दूरी बनाई हा. अब पुरातत्व विभाग की मौजूदगी में जमीन से निकले खजाने को खोला जाएगा.