चुनावी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति बड़ी चुनौती ! मानसून की बेरुखी से राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा बिजली मांग का ग्राफ

चुनावी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति बड़ी चुनौती ! मानसून की बेरुखी से राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा बिजली मांग का ग्राफ

जयपुर : चुनावी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति बड़ी "चुनौती" है. मानसून की बेरुखी से प्रदेशभर में बिजली मांग का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. पिछले साल की तुलना में एक हजार लाख यूनिट तक की बिजली डिमाण्ड बढ़ी है. 

इनदिनों राजस्थान में रोजाना 3400 से 3800 लाख यूनिट तक बिजली दी जा रही है. जबकि पिछले साल 2500 से लेकर 3000 लाख यूनिट तक बिजली डिमाण्ड रही है. इस दरमियान विद्युत उत्पादन निगम की यूनिटों में भी उत्पादन प्रभावित चल रहा है. 

हालांकि, मानसून के अनुमान को देखते हुए RUVITL की प्लानिंग काम आई है. अगस्त-सितम्बर माह में खरीदी गई बिजली के साथ ही एक्सचेंज से भी मदद ली जा रही है. लेकिन यूं ही डिमाण्ड बढ़ती रही, तो आगामी दिनों में बिजली दिक्कत बढ़ सकती है.