जैसलमेर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी जैसलमेर पहुंची. टिफनी ट्रंप और पति माइकल बोलस जैसलमेर पहुंचे. टिफनी ट्रंप और माइकल बोलस विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे. कलेक्टर और एसपी ने अगवानी की.राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया.
सम रोड स्थित होटल सूर्यगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे. सोनार दुर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों को VVIP मेहमान निहारेंगे.आपको बता दें कि जैसलमेर में हाई-प्रोफाइल विदेशी मेहमान का आगमन हुआ. आज जैसलमेर अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी टिफ़नी ट्रंप पहुंचेंगी. दो दिवसीय निजी दौरे में मरुधरा का भ्रमण करेंगी.
जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा लेंगी. विश्व प्रसिद्ध सोनार किला का दीदार कर सकती है. सम के रेतीले धोरों में मरुस्थलीय सौंदर्य का आनंद लेंगी. ऐतिहासिक हवेलियों और सांस्कृतिक धरोहरों का भी भ्रमण कर सकती है.
राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होंगी.दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट है. स्टेट गेस्ट प्रोटोकॉल के तहत विशेष व्यवस्थाएं की गई. जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर चार्टर विमान उतरेगा.