नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से ट्रेड वॉर छेड़ने के मूड में है. इस बार ट्रंप रूसी तेल खरीदने वाले 5 देशों-भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबेजान के खिलाफ 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में है. ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों ने बिल पेश किया. अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों से जुड़ा संशोधित बिल पेश किया गया.
बिल पास होता है तो अमेरिका पहली बार रूस से तेल खरीददारों पर टैरिफ लगाएगा. बिल के शुरुआती ड्राफ्ट में 500% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था. अब 100% किया. भारत पर अभी लागू 15% टैरिफ की डेडलाइन 24 जुलाई को खत्म हो रही है. ट्रेड डील को लेकर भारत अपनी शर्तों पर अड़ा है वहीं ट्रंप बिल लाकर दबाव डाल रहा है. 100% टैरिफ पर भारत या फिर कोई भी देश अमेरिका के साथ ट्रेड नहीं कर सकता.
अमेरिका यूक्रेन के मोर्चे पर रूस को युद्ध रोकने से मनाने में विफल रहे. ऐसे में ट्रंप का मानना है कि रूस की वॉर मशीन को ताकत तेल बेचने से मिल रही है. बिल में तेल खरीद के साथ रूस से रक्षा उपकरणों की खरीद रोकने के भी सख्त प्रावधान है. भारत अपनी रक्षा जरूरतों का लगभग 45% तक आयात रूस से करता है.