अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का X पर पोस्ट, कहा-होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंग नष्ट करेंगे, जहाजों पर हमले का जवाब देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का X पर पोस्ट, कहा-होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंग नष्ट करेंगे, जहाजों पर हमले का जवाब देंगे

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का X पर पोस्ट सामने आया है. होर्मुज को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नेवी होर्मुज में जहाज रोकेगी. ईरान हमला करेगा तो जवाब दिया जाएगा. होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंग नष्ट करेंगे. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जहाजों पर हमले का जवाब देंगे.होर्मुज को अमेरिका नियंत्रित करेगा. होर्मुज में आने-जाने वाले जहाजों पर नजर रखेंगे. ईरान शर्तें मानने को तैयार नहीं है. ईरान कानूनों का उल्लंघन कर रहा है.

वहीं, US से बातचीत पर ईरानी विदेश मंत्रालय का स्टेटमेंट सामने आया है. ईरान ने कहा कि अमेरिका समझौते के लिए गंभीर नहीं है. कई मुद्दों पर सहमति बन गई थी. 2-3 अहम मुद्दों पर मतभेद रहे है.

ईरान ने कहा कि अमेरिका की अवैध शर्तें नहीं मानेंगे. हम सरेंडर की शर्तें स्वीकार नहीं करेंगे. ईरान ने कहा कि अमेरिका की मांग जरूरत से ज्यादा है. हमारे लिए राष्ट्रहित सबसे पहले है.