उत्तराखंड मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, धामी कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिला मौका

देहरादून: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. इनमें मदन कौशिक हरिद्वार से विधायक, प्रदीप बत्रा, रुड़की से विधायक, भरत चौधरी, रुद्रप्रयाग से विधायक, राम सिंह खेड़ा, भीमताल से विधायक, खजान दास, राजपुर से विधायक शामिल हैं. 

लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं उन सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं जिन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये सभी लोग लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. 

मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण।
-धामी मंत्रिमंडल के नए सदस्य
-मदन कौशिक हरिद्वार से विधायक
-प्रदीप बत्रा,रुड़की से विधायक
-भरत चौधरी ,रुद्रप्रयाग से विधायक
-राम सिंह खेड़ा ,भीमताल से विधायक
-खजान दास,राजपुर से विधायक