उदयपुर: अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आज शादी होगी. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे हैं. उदयपुर के एक लग्जरी होटल में आज दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे.
बुधवार को आयोजित हुई मेहंदी और हल्दी की रस्म में दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया. विजय-रश्मिका आज परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे. दोनों की शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे.
इनमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त मौजूद रहेंगे. हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी शामिल होंगी.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी आज:
-साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
-उदयपुर के एक लग्जरी होटल में आज दोनों बंधेंगे विवाह के बंधन में
-कल आयोजित हुई मेहंदी और हल्दी की रस्म में दोनों परिवारों ने लिया हिस्सा
-विजय-रश्मिका आज परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में लेंगे फेरे
-दोनों की शादी में केवल 200 मेहमान होंगे शामिल
-इनमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त रहेंगे मौजूद
-हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को होगा रिसेप्शन का आयोजन
-जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी होंगी शामिल