जयपुरः कमजोर मानसून ने डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ाया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इतना ही नहीं केंद्र ने हर राज्य में हाई रिस्क जिलों की सूची तैयार की है. जिसमें विशेष मॉनिटरिंग की जरूरत बताई गई है. इस सूची में राजस्थान के 8 जिले हाई रिस्क जोन में बताए गए हैं. राजधानी जयपुर के अलावा कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, दौसा और श्रीगंगानगर जिले के नाम शामिल किए गए हैं.
मंत्रालय ने पिछले 3 साल की रिपोर्ट देखते हुए उन जिलों को हाई रिस्क एरिया में माना है. जहां डेंगू-मलेरिया के 500 या उससे ज्यादा केस मिले हैं. इन जिलों में विशेष रूप से हर सप्ताह मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए ड्राइंग-डे एक्टिविटी करने के आदेश दिए हैं. इसमें आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ उन एरिया में एंटीलार्वा एक्टिविटी की जाएगी. जहां मच्छरों के पनपने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है.