राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के असर से मौसम बदला, आज भी प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के असर से मौसम बदला, आज भी प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के असर से मौसम बदला है. आज भी प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर में भी बारिश का यलो अलर्ट है.

मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान 10 जिलों में बारिश हुई. उदयपुर, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर क्षेत्र में बारिश, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर के एरिया में बारिश हुई. 

गुरुवार को 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे. श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में सबसे ज्यादा 55MM बारिश दर्ज हुई. सीकर के पाटन एरिया में 10MM, अलवर के पास तिजारा में 5MM बारिश दर्ज हुई. भरतपुर में 17, भरतपुर जिले के जुरहरा में 45, कामां में 26MM बारिश दर्ज हुई.

भरतपुर के पहाड़ी में 28MM और कुम्हेर इलाके में 22MM बरसात हुई. चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत सभी जिलों में बारिश हुई. हनुमानगढ़ में गुरुवार को सबसे ठंडा दिन रहा. गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज हुआ.