जयपुरः राजधानी में अचानक मौसन ने करवट बदली है. जयपुर के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. राजधानी में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है. चने के आकार के ओले गिरे है.
सी-स्कीम,सिविल लाइंस,बाइस गोदाम,टोंक रोड, सहकार मार्ग,सोडाला सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. बारिश से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर लोगों के लिए समस्या बन रहा है.