जयपुरः ज्योतिष, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. मेष, वृषभ और मिथुन समेत 12 राशि वालों के लिए आज क्या खुशखबरी है? जानिए आज का राशिफल
मेष राशि
आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल और कामयाब बनाएगा. आपके पिता से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा. नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा. आपको आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग की प्राप्ति होगी. आपको आज सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा. सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें.
वृषभ राशि
आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी. पूर्व में किए गए काम और निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिलेगा. आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होने के संकेत हैं. अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको आज सफलता मिलने का योग है. सितारे बताते हैं कि आज आप जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं. भाई बहनों के बीच भी आज सहयोग बना रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा. कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आन से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज अपनी कार्य योजनाओं मे भी बदलाव करना पड़ सकता है. पारिवारिक जीवन में आपको रिश्तों को निभाने के लिए भी समय और धन खर्च करना होगा. बिजनेस के मामले आज का दिन अनुकूल रहेगा, कमाई में वृद्धि होगी.. वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आपको आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है. आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा. आपका कोई अटका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है. नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. आप चाहें तो आज साझेदारी मे कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं. आज आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा. माता पिता से भी आप आज लाभ और आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे. आपके लिए सलाह है कि आज आप प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करें फायदा मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा. आज आपको अपने रिश्तेदारों से कुछ खास उपहार मिल सकता है. आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल आज बना रहेगा. नौकरीपेशा लोग अपने काम में आज व्यस्त रहेंगे लेकिन इसका आपको आज शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा. जो जातक किराना अथवा मिठाई और खानपान से संबंधित काम करते हैं आज उनके काम में तेजी का रुख रहेगा. लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. सितारे कहते हैं कि आज के दिन आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा लेकिन आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जिनसे आपको सतर्क रहना होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है. आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा. कार्यक्षेत्र में आज आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा आपको आज किसी पूर्व परिचित अथवा मित्र के द्वारा लाभ मिल सकता है. आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होने वाली है. आप आज भाई बहन अथवा जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं जिससे आपके बीच तालमेल और स्नेह बढेगा. आपको आज चतुराई और कलात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा. किसी पुराने निवेश का भी आज आपको फायदा मिलने का योग बना हुआ है.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों कै लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है. आपको अपनी समस्याओं से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है. आपको आज दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत के मामले में आज सितारे नरमी को दर्शा रहे हैं. नौकरीपेशा लोग काम में काफी व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी. आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. आपके लिए सलाह है कि आज वाणी को संयमित रखें. बच्चों की सेहत को लेकर भी तनाव होने की आशंका है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है. सितारे कहते हैं कि आपको आज परिश्रम और प्रयास से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे जिस इन्हें आज अधिकारी वर्ग से भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा. लेकिन आज आपका मानसिक भटकाव भी बना रहेगा जिस पर आपको काबू रखने की जरूरत है. आपको किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी का ख्याल आ सकता है. सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि आज बढ सकती है. कारोबार में आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा. आप आज सरकारी क्षेत्र के काम में भी सफलता प्राप्त कर पाएंगे. लव लाइफ में आज प्रेमी से लंबी बातचीत हो सकती है.
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि वालों के उलझन वाला होगा. आपको काम में सफलता पाने के लिए योजना बनाकर काम करना होगा, किसी वजह से आज आपको कुछ काम को टालना पड़ सकता है. वैसे कारोबार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा. आप आज कोई अच्छी डील प्राप्त कर पाएंगे. साझेदारी के काम में भी आज आप सफलता पाएंगे. आपको कामकाज के साथ ही कुछ जरूरी पारिवारिक कार्यों को भी करना होगा. जीवनसाथी के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा. कोई उपहार मिलने का भी संयोग बना हुआ है. सेहत के मामले में आज आप अपना ध्यान रखें, खानपान में आप आज लापरवाही से बचें.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकता है. कामकाज में आपको आज सतर्क होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा. सितारे कहते हैं कि आज आपको व्यापार में पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन मे आपके आज तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा आर्थिक मामले में किए गए प्रयास आज सफल होगे. आपको अपने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का आज संयोग बनेगा. किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है. आपको अपने काम को पूरा करने में आज कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. वैसे आज दोस्तों और परिवार के सहयोग का आपको फायदा मिल सकता है. बिजनेस करने वाले जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन धैर्य और संयम से काम करना होगा. आपको आज शिक्षा के मामले में भाग्य का सहयोग मिलेगा. आप आज दर्शन और आध्यात्मिक विषयों में भी रुचि लेंगे. किसी कारण से आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है.
मीन राशि
आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा. बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छी कमाई होगी. नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा. आपकी पहचान का दायरा भी आज बढ़ने वाला है. पड़ोसियों और मित्रों से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे. आपके लिए सलाह है कि आज आप उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचें. आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है. खर्च पर कंट्रोल रखना होगा.