जयपुर में फिर से महिला के साथ छेड़छाड़, बदमाश की करतूत CCTV कैमरे में हुई कैद

जयपुरः जयपुर में फिर से महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मुहाना के बाद अब मालवीय नगर में गर्भवती से छेड़छाड़ हुई है. गर्भवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया है. बदमाश की करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई है.  

 

ऐसे में अब शहर की सड़कों पर महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है. हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है.