डीडवाना : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लाडनूं दौरे पर हैं. जहां वह जैन विश्व भारती परिसर सुधर्मा सभा का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैन धर्म के सिद्धांतों की तारीफ करते हुए कहा कि जैन धर्म की शिक्षा में सरलता और व्यावहारिकता है. यहां के वातावरण और ऊर्जा में निराली बात है.
जैन विश्व भारती जीवन जीने की कला सिखाती है. यह संस्थान न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी संदेश फैला रहा है. जैन विश्व भारती के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई. आपके द्वारा किया गया कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है. आपके द्वारा दिखाए मार्ग पर आने वाली पीढ़ी भी चलेगी. मैं सौभाग्यशाली हूं, मुझे यहां आने का सुअवसर मिला. प्रदेश के लिए आचार्य श्री महाश्रमण का आगमन गौरवशाली है. जैन धर्म के पंच महावाकय मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. जैन धर्म प्रकृति के साथ समन्वय बनाकर चलने की दिशा देता है. गुरुदेव का जीवन मानवीय जीवन लाखों लोगों के लिए मानवता के लिए प्रेरणादायक है.
हमने प्रदेश में पेयजल योजनाओं के जरिए पानी पहुंचाने का काम किया:
उन्होंने कहा कि जिले में आज 529 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण की सौगात मिली. 459 करोड़ के विकास कार्यों का आज शिलान्यास हुआ. हमारा राजस्थान कैसे आगे बढ़े ?' कौनसी योजनाओं की जरूरत है इसको ध्यान में रखकर हमने काम किया है. हमने प्रदेश में पेयजल योजनाओं के जरिए पानी पहुंचाने का काम किया. नागौर के लोगों को पेयजल पानी सुलभ हो इसको लेकर काम कर रहे हैं. गांव का युवा शहरों की तरह पलायन करता है. लेकिन अगर गांवों में ही सुविधाएं मिलेंगी तो पलायन रुकेगा.
एक भी पेपर दो साल में लीक नहीं हुआ:
प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर राजस्थान सरकार गंभीर है. एक भी पेपर दो साल में लीक नहीं हुआ. 428 लोग पेपर लीक मामले में जेल में हैं. हम ऐसे लोगों को नहीं छोड़ने वाले हैं. युवाओं की आंखों में आंसू लाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा. युवाओं के साथ किसी तरह का कुठाराघात नहीं होने देंगे.