जयपुरः निकाय और पंचायत चुनाव से पहले बूथ मैनेजमेंट को साधने के लिए राजस्थान कांग्रेस करीब 10 हजार बूथ लेवल एजेंट औऱ नियुक्त करेगी. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अगले एक हफ्ते में इनकी नियुक्तियों के निर्देश दिए हैं. इस बार बीएलए नियुक्ति का टास्क पार्टी ने जिला अध्यक्षों को सौंपा है. नियुक्तियों के बाद टोटल बीएलए की संख्या फिर 61 हजार 404 हो जाएगी.
निकाय और पंचायत चुनाव की जंग जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर राजनीति को अंजाम दे रही है. इसके तहत कांग्रेस का इस बार बूथ मैनेजमेंट पर ज्यादा फोकस है. लिहाजा बूथ मैनेजमेंट के लिए कांग्रेस ने दस हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है. दरअसल चुनाव आय़ोग ने पिछले दिनों राजस्थान में बूथों की संख्या 52 हजार 439 से बढाकर अब 61 हजार 404 कर दी है. लिहाजा,कांग्रेस ने पहले की परिपाटी की तरह ढीलाई नहीं बरतते हुए दोनों चुनाव से पहले ही ये नियुक्ति करने का फैसला किया है.
निकाय औऱ पंचायत चुनाव की जंग की तैयारी में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस का इस बार बूथ मैनेजमेंट पर खास फोकस
10 हजार बूथ लेवल एजेंट की कांग्रेस औऱ करेगी जल्द नियुक्ति
इससे पहले 52 हजार 439 बीएलए कर चुकी है कांग्रेस नियुक्त
अब राजस्थान में हो गए है टोटल 61 हजार 404 बूथ लेवल एजेंट
ऐेस में दोनों चुनाव से पहले ही बूथ लेवल एजेंट करने का लिया फैसला
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अगले 7 दिन में नियुक्ति के दिए निर्देश
इस बार जिला अध्यक्षों को पार्टी ने सौंपा BLA नियुक्ति का टास्क
विधायकों और सांसदों सहित अन्य नेताओं से चर्चा करके अध्यक्ष भेजेंगे नाम
सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा बीएलए
पार्टी इस माह के आखिर में कर देगी सभी 10 हजार बीएलए की नियुक्तियां
वोट चोरी और SIR प्रक्रिया के बीच कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पार्टी अब बूथ मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है. इसके लिए एक्सपर्ट कार्यकर्ता को ही बूथ लेवल एजेंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में बीएलए से जुड़ी सारी डिटेल जैसे मकान नंबर,डेट ऑफ बर्थ औऱ मोबाइल नंबर सहित उसके अन्य जानकारी कलेक्ट की जा रही है. दरअसल पहले कांग्रेस में बीएलए की नियुक्ति में महज औपचारिकता होती थी. चुनाव के वक्त कईं बूथों पर कांग्रेस के एजेंट तक नजर नहीं आते थे.
नियुक्ति के बाद इन एजेंट को बाकायदा ट्रेनिंग के जरिए ट्रेंड भी किया जाएगा. ट्रेनिंग में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों में सुधार करना, नए मतदाताओं के वोट जुड़वाना औऱ पार्टी की विचारधारा के प्रचार प्रसार के बारे में टिप्स दिए जाएंगे. वहीं राजस्थान में पहले 52 हजार 439 बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सबसे पहले करने पर हाईकमान ने भी प्रदेश नेतृत्व की तारीफ की थी. लिहाजा, अब दस हजार एजेंट नियुक्ति का टास्क सात दिन में कंप्लीट करने का लक्ष्य रखा गया है.
निकाय औऱ पंचायत चुनाव की जंग में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस का इस बार बूथ मैनेजमेंट पर खास फोकस
जल्द दस हजार बूथ एजेंट औऱ नियुक्त करेगी कांग्रेस
प्रदेश नेतृत्व ने अगले 7 दिन में नियुक्ति के दिए निर्देश
इस बार जिला अध्यक्षों को दिया बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति का टास्क