जयपुर: राजस्थान बजट पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई. उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा, मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेसवार्ता की. मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि 5 साल होते-होते 4 लाख नौकरी दे देंगे. किसानों को ऋण की प्रक्रिया निरंतर है. हम किसान पर बोझ नहीं डालना चाहते है.
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बजट में जेके लोन अस्पताल को IPD टावर दिया गया. स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की घोषणा की गई. जिससे परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से किया जा सके. कर्मचारियों की मांग के संबंध में उच्च स्तरीय समिति बनाई. संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा. ये बजट गरीब,युवा,अन्न दाता,महिला को समर्पित रहा है.
मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि इस बजट से रेवड़ी संस्कृति पर प्रहार किया गया. बजट घोषणाएं दीर्घकालिक है, स्थायित्व के मद्देनजर बजट अहम है. ये बजट तात्कालिक राहत के लिए नहीं,बल्कि दीर्घकालिक मजबूती देने का है.