बीकानेरः बात खेजड़ी बचाओ आंदोलन की. फर्स्ट इंडिया की खबर पर मुहर लगी है. बात से ही बात बन गई. समस्त जिला कलेक्टर्स को पत्र जारी किया गया है. शासन सचिव जोगाराम के आदेशों का पत्र जारी किया गया है. बिहारी विश्नोई ने कहा कि मामले पर सरकार गंभीर. रामगोपाल विश्नोई बोले कि आपके संघर्ष और एकता की जीत.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मसले पर साधु-संतों और प्रतिनिधियों से संवाद कर चुके. पिछले 11 दिनों से आंदोलन चल रहा था. मुख्यमंत्री से संवाद के बाद आमरण अनशन ख़त्म हुआ था. आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई,मंत्री केके बिश्नोई,विधायक पब्बाराम विश्नोई, भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत विश्नोई लिखित आश्वासन लेकर धरनास्थल पहुंचे.
पर्यावरण संघर्ष समिति के साधु संत भागीरथदास शास्त्री,सच्चिदानंद आचार्य, रामाचार्य,आनंद प्रकाश जांबा,आंदोलन से जुड़े नेता परसराम विश्नोई, रामगोपाल विश्नोई,सुभाष विश्नोई भी मौजूद रहे.